Amazon में निकली वैकेंसी, 12वीं पास युवा करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल
Sep 8, 2025, 14:41 IST
Amazon Job : 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। ई-कॉमर्स कंपनी, Amazon ने वर्चुअल कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट्स के पदों पर भर्ती निकाली है। इस पोस्ट पर शॉर्टलिस्ट किए जाने वाले कैंडिडेट को फोन कॉल, चैट और ईमेल के जरिए कस्टमर्स के रिक्वेस्ट का आंसर देना होगा। उम्मीदवार ग्राहकों की शंकाओं का समाधान कर उन्हें संतुष्ट करने के लिए जिम्मेदार होगा।
जरूरी स्किल्स:
- कैंडिडेट्स को हार्ड वर्किंग और डिटेल ओरिएंटेड होना चाहिए।
- फ्रेंडली और कस्टमर फोकस्ड होना चाहिए।
- क्विक लर्नर और चेंज को एक्सेप्ट करने वाला होना चाहिए।
- हाई एनर्जी वाले एनवायर्नमेंट में मल्टी-टास्किंग के लिए तैयार होना चाहिए।
- रोटेटिंग शिफ्ट में काम करने के लिए रेडी होना चाहिए।
- इंग्लिश में स्ट्रॉन्ग कम्युनिकेशन (रिटन और वर्बल दोनों) स्किल्स होनी चाहिए
जरूरी योग्यता:
- कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए।
- कैंडिडेट को कम से कम 18 साल का होना चाहिए।
- भारत में काम करने का अधिकार होना चाहिए।
टेक्निकल जरूरतें:
- टेक्निकल पर्सपेक्टिव से हार्ड-वायर ईथरनेट इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करना होगा।
- ब्रॉडबैंड कनेक्शन मिनिमम 20 MBPS डाउनलोड स्पीड और 8MBPS अपलोड स्पीड वाला होना चाहिए।
सैलरी स्ट्रक्चर:
अलग-अलग सेक्टर्स की जॉब सैलरी बताने वाली वेबसाइट AmbitionBox के मुताबिक, Amazon में वर्चुअल कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट्स की सालाना एवरेज सैलरी 3.5 लाख रुपए तक हो सकती है।
जॉब लोकेशन:
यह एक रिमोट बेस्ड जॉब है।
