ग्रामीण डाक सेवक के 28,740 पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी ऐसे करें सबमिट
उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट India Post पर जाकर अपना फॉर्म पूरा कर सबमिट कर दें। तय समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन फीस?
फॉर्म भरते समय निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना अनिवार्य है।
जनरल और ओबीसी वर्ग: ₹100
एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग: निशुल्क आवेदन
यदि फीस जमा नहीं की गई तो आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें GDS फॉर्म 2026 पूरा
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर “Registration for GDS Online Engagement” से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब“Click Here to Register/Apply” विकल्प चुनें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
मांगी गई सभी जानकारी भरें और हस्ताक्षर व फोटो अपलोड करें।
आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
18-19 फरवरी को खुलेगी करेक्शन विंडो
अगर आवेदन भरते समय कोई गलती हो गई है तो घबराने की जरूरत नहीं है। इंडिया पोस्ट की ओर से 18 और 19 फरवरी 2026 को करेक्शन विंडो खोली जाएगी। उम्मीदवार इन दो दिनों के भीतर ऑनलाइन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
समय सीमा को ध्यान में रखते हुए आज ही अपना आवेदन पूरा कर लें। अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है, जिससे तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं।
