Success Story: हरियाणा की प्रख्या ने UPSC में गाड़े झंडे, 5वें प्रयास में पाई 265वीं रैंक, पढ़ें सफलता की कहानी

 
success story
 

Success Story: हरियाणा के झज्जर जिले के गांव बादली की बेटी प्रख्या पुत्री रामबीर सहायक उपनिरीक्षक हरियाणा पुलिस ने UPSC परीक्षा में 265वीं रैंक हासिल करके जिले व हरियाणा का नाम रोशन किया है। बता दें कि प्रख्या ने इससे पहले 4 बार प्रयास किया था। लेकिन 3 बार सफलता नहीं मिली। चौथी बार प्रख्या ने 584वीं रैंक हासिल की थी। अब 5वीं बार में परचम लहरा दिया।

प्रख्या की इस सफलता से बादली क्षेत्र और परिवार में खुशी का माहौल बन गया है। प्रख्या ने कहा वह माता-पिता को यह संदेश देना चाहती हैं कि अपनी बेटियों को खुला आसमान दें, ताकि वे पढ़ लिखकर न सिर्फ परिवार का बल्कि देश का नाम रोशन कर सकें।

अच्छी रैंक के लिए बढ़ाए पढ़ाई के घंटे
प्रख्या ने कहना है कि  निराश होने से जीवन नहीं चल सकता है। सफलता के लिए मेहनत करना जरूरी है। प्रख्या ने अप्रैल 2024 में घोषित UPSC के परीक्षा परिणा में 584वीं रैंक हासिल की थी। अच्छी रैंक नहीं मिली तो उन्होंने प्रशासनिक ज्वाइन नहीं की थी। फिर पहले से ज्यादा मेहनत कर सफलता हासिल की। वह रोजाना 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थी।


5वें प्रयास में मंजिल मिली, होम कैडर प्राथमिकता
प्रख्या ने कहा कि मेरा सपना शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनना था। मैं अपने देश की सेवा करना चाहती हूं। वैसे तो होम कैडर मेरी प्राथमिकता है लेकिन जो भी कैडर मिलेगा तो सेवा के जज्बे के साथ काम करूंगी।