Success Story: हरियाणा के हिसार की बेटी बनी Assistant Professor, भाई ने 1 साल में हासिल की थी 5 सरकारी नौकरियां
निशा के पिता बलविंद्र कारपंटर का काम करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। इसी संघर्ष और त्याग का परिणाम है कि निशा ने इतनी कम उम्र में गजेटेड ऑफिसर का पद हासिल किया है।
भाई ने 5 सरकारी नौकरी हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
सिर्फ निशा ही नहीं बल्कि कुछ समय पहले उनके भाई सचिन ने 1 साल में 5 सरकारी नौकरियां हासिल कर क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाया था। भाई की इस ऐतिहासिक सफलता के बाद अब बहन ने भी हायर Education में यह मुकाम हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है।
बेटियों के लिए प्रेरणा बनी निशा
निशा डोभी गांव की उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो साधारण परिवार से होकर बड़े सपने देखती हैं। डोभी गांव के लोगों का कहना है कि इन दोनों भाई-बहन ने यह साबित कर दिया है कि असली पहचान मेहनत और लगन से बनती है, न कि हालातों से।
