RRB ALP Vacancy: रेलवे में 11 हजार से ज्यादा पदों पर बड़ी भर्ती, आवेदन के लिए ये कागजात जरूरी 

 
Big recruitment for more than 11 thousand posts in Railways
RRB ALP Vacancy: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती 2026-27 को लेकर शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानकारी के मुतबविक, इस बार कुल 11,127 पदों पर भर्ती होनी है। मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए 15 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 

कहां कितनी भर्ती?

रेल मंत्रालय की तरफ से 17 रेलवे जोनों में लोको पायलट के कुल 11,127 पदों पर भर्ती होने वाली है।  सबसे ज्यादा पद ईस्ट कोस्ट रेलवे (1625), साउथ ईस्टर्न रेलवे (1531) और सेंट्रल रेलवे (1400) में हैं। RRB ALP Vacancy

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए 10वीं पास होने के अलावा संबंधित ट्रेड (फिटर, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक आदि) में ITI सर्टिफिकेट

इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री (B।E।/B।Tech) RRB ALP Vacancy

आयु सीमा

18 साल से लेकर 30 साल तक 

आरक्षित श्रेणियों को छूट 

चार चरणों में होगी परीक्षा  RRB ALP Vacancy

कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 1)

दूसरा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT 2) 

कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट

कितना है आवेदन शुल्क? RRB ALP Vacancy

सामान्य/ओबीसी (General/OBC): ₹500

SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक/EBC: ₹250

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। RRB की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर इसे देख सकते हैं। फिलहाल शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए जरूरी जानकारी दी गई है।