Central Bank of India में SO के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया  शुरू

 
Recruitment for the post of SO in Central Bank of India
Central Bank of India ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 275 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक (कंप्यूटर साइंस) या कंप्यूटर एप्लीकेशन से संबंधित डिग्री होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवारों को भर्ती से संबंधित अन्य पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष, 35 वर्ष और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट
  • ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में विषय से संबंधित प्रश्नों के साथ-साथ रीजनिंग, बैंकिंग और सामान्य जागरूकता से कुल 75 प्रश्न (100 अंक) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। खास बात यह है कि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा और आवेदन शुल्क

बैंक की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन अप्रैल 2026 में किए जाने की संभावना है। हालांकि परीक्षा की सटीक तारीख जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से घोषित की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये, जबकि अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये तय किया गया है। बिना आवेदन शुल्क के किसी भी उम्मीदवार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।