Constable के 600 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

 
Recruitment has been announced for over 600 Constable positions.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल के 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर 02 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

आयु सीमा 

कॉन्स्टेबल पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार 28 वर्ष, 30 वर्ष और 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क 

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।

परीक्षा पैटर्न

कॉन्स्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा बहुविकल्पीय (MCQ) होगी, जिसमें प्रश्न अंग्रेजी भाषा में पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जानें कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले JKSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।