Railway में अप्रेंटिसशिप के 4,116 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Dec 1, 2025, 11:33 IST
Railway रिक्रूटमेंट सेल (RRC), नॉर्दर्न रेलवे (उत्तरी रेलवे) ने कुल 4,116 सीटों के लिए अप्रेंटिस की शानदार भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन 25 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। यह भर्ती मेरिट (अंकों )के आधार पर होगी। जिसके लिए कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी।
जानें किस यूनिट में कितनी भर्ती
- लखनऊ (LKO)1,397
- दिल्ली (DLI)1,137
- फिरोजपुर (FZR)632
- अंबाला (UMB)934
- मुरादाबाद (MBD)16
- कुल- 4,116
शैक्षिक योग्यता
इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (मैट्रिकुलेशन) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए. तकनीकी योग्यता की बात करें को आपके पास संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से) होना जरूरी है.
आयु सीमा
आपकी उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए.(नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य (General)/OBC/EWS को ₹100/ रुपये आवेदन शुल्क लगेंगे. SC/ST/PwBD/महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं लगेगा.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट appr.rrcnr.net.in पर जाएं.
- होम पेज पर जाकर रजिस्टर करें, ‘Online Application’ लिंक पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर, आधार, जन्मतिथि आदि) भरकर रजिस्टर करें.
- लॉगिन और फॉर्म भरें. रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें और फॉर्म में मांगी गई बाकी सभी जानकारी (योग्यता, पता आदि) ध्यान से भरें
सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें.
- फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट जरूर लें.
- अधिक जानकारी के लिए, कृपया RRC Northern Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जारी पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
