PNB में 5138 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

 
PNB Recruitment for 5138 Posts
Punjab National Bank (PNB) ने अप्रेंटिसशिप के 5138 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाकर 24 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना अनिवार्य है।

आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को पोस्टिंग के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा:

  • ग्रामीण/अर्ध-शहरी/शहरी क्षेत्र: 12,300 रुपये प्रतिमाह
  • मेट्रो शहर: 15,000 रुपये प्रतिमाह

आवेदन शुल्क

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 944 रुपये
  • एससी / एसटी / महिला उम्मीदवार: 708 रुपये
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: 472 रुपये

जानें कैसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट bfsissc.com पर जाएं।
  • होमपेज पर Employment Opportunities में अप्रेंटिस विकल्प चुनें।
  • अब PNB भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद First Time Login पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करें।
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।