Pharmacist के पदों पर निकली भर्ती, जल्दी अंतिम तारीख से पहले करें आवेदन
Mar 27, 2026, 14:57 IST
Pharmacist Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अब इसके लिए समय बेहद कम बचा है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए केवल 29 मार्च 2026 तक ही आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख के बाद किसी भी उम्मीदवार को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
जानें योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं:
- उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए
- उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है
- आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष
- आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी
कितने पदों पर भर्ती?
इस भर्ती के जरिए कुल 560 पदों को भरा जाएगा। कैटेगरी वाइज पदों का विवरण इस प्रकार है:
- जनरल (General): 224 पद
- ओबीसी (OBC): 151 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 56 पद
- एससी (SC): 118 पद
- एसटी (ST): 11 पद
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
- अपनी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें
