Jobs News : असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन  

 
Recruitment for the post of Assistant Prosecution Officer
Jobs News : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के 300 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पदों का वर्गवार विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आरक्षण का विवरण इस प्रकार है:

अनारक्षित (UR): 129 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 29 पद
अनुसूचित जाति (SC): 42 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 7 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 64 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 25 पद
पिछड़ा वर्ग महिला: 4 पद

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। आयु की गणना 01 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।


चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  • 1प्रारंभिक परीक्षा
  • दो पेपर होंगे
  • पेपर-1: 100 अंक
  • पेपर-2: 150 अंक

2 मुख्य परीक्षा

  • प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • 3 साक्षात्कार
  • मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा।


ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- www.bpsc.bihar.gov.inपर जाएं।
  • होमपेज पर BPSC APO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।