Jobs News : नौकरी पाने का गोल्डन चांस! ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविरों का आयोजन

 
Organization of Recruitment Camps at the Block Level
Jobs News : अजमेर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद (SSCI), नई दिल्ली के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती अभियान कल यानी 23 मार्च 2026 से शुरू होकर 31 मार्च तक अलग-अलग पंचायत समितियों में आयोजित होगा। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

जानें कब व कहां लगेंगे भर्ती कैंप

  • 23 मार्च 2026 – पंचायत समिति केकड़ी
  • 24 मार्च 2026 – पंचायत समिति किशनगढ़
  • 25 मार्च 2026 – पंचायत समिति नसीराबाद
  • 26 मार्च 2026 – पंचायत समिति भिनाय
  • 27 मार्च 2026 – पंचायत समिति सरवाड
  • 30 मार्च 2026 – पंचायत समिति पीसांगन
  • 31 मार्च 2026 – पंचायत समिति अजमेर
  • समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कितने पदों पर होगी भर्ती

  • सुरक्षा जवान – 370 पद
  • सुरक्षा सुपरवाइजर – 20 पद
  • सुरक्षा अधिकारी – 10 पद

योग्यता और आयु सीमा

  • सुरक्षा जवान: 10वीं पास
  • सुरक्षा सुपरवाइजर: 12वीं पास
  • सुरक्षा अधिकारी: ग्रेजुएट
  • आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष तय की गई है। 

शारीरिक मापदंड:

  • ऊंचाई: 168 से 170 सेमी
  • वजन: 55 से 90 किलोग्राम

क्या-क्या डॉक्यूमेंट साथ लाएं

भर्ती कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ये जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • 10वीं, 12वीं और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो
  • ₹350 ऑनलाइन फीस

कितनी मिलेगी सैलरी

  • सुरक्षा जवान: ₹14,000 से ₹22,000
  • सुरक्षा सुपरवाइजर: ₹18,000 से ₹25,000
  • सुरक्षा अधिकारी: योग्यता अनुसार बेहतर वेतन

अतिरिक्त सुविधाएं

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सिर्फ सैलरी ही नहीं बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी:

  • PF और पेंशन
  • जीवन बीमा और मेडिकल सुविधा
  • हर साल वेतन वृद्धि
  • प्रमोशन के अवसर
  • आवास और मेस सुविधा
  • 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी

क्यों खास है ये मौका

अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और लंबे समय से अवसर नहीं मिल पा रहा है, तो यह भर्ती कैंप आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के जरिए चयन किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया भी आसान और तेज होगी।