Jobs Fair Sirsa: सिरसा में लगेगा रोजगार मेला 11 अगस्त को, जानिये कैसे मिलेगी नौकरी

 
Jobs Fair Sirsa: सिरसा में लगेगा रोजगार मेला 11 अगस्त को, जानिये कैसे मिलेगी नौकरी


सिरसा, 10 अगस्त।
युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय, सिरसा द्वारा 11 अगस्त 2026 को प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में एलआईसी सिरसा, एरेना और नेक्सा शोरूम, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस सिरसा तथा पुखराज हेल्थ केयर फतेहाबाद द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। एलआईसी एजेंट के पद के लिए दसवीं पास योग्यता निर्धारित है। एरेना और नेक्सा में सेल्समैन व रिसेप्शनिस्ट के पदों के लिए संबंधित योग्यता आवश्यक है, जबकि पुखराज हेल्थ केयर में वेलनेस एडवाइजर के पद के लिए बाहरी पास योग्यता निर्धारित है।


उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, उनकी फोटो प्रतियां, हरियाणा प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बायोडाटा तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर रोजगार मेले में उपस्थित हों।