Jobs : एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर की निकली भर्ती, आवेदन शुरू 

 
Recruitment for Excise and Taxation Inspector
Jobs : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 6 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 37 से 42 वर्ष (कैटेगरी के अनुसार) तय की गई है। 

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है।

चयनित उम्मीदवारों को वेतन के रूप में प्रति माह 35,400 रुपये दिए जाएंगे। आवेदन शुल्क कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।