हरियाणा के गुरुग्राम में खुला नौकरियों का पिटारा ! कल इस जगह बंटेगी नौकरियां   

 
हरियाणा के गुरुग्राम में खुला नौकरियों का पिटारा ! कल इस जगह बंटेगी नौकरियां   
Naya Haryana : हरियाणा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम में कल शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया जा रहा है जहां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को प्राइवेट कंपनियां नौकरियां बांटेंगी। जानकारी के मुताबिक, ये रोजगार मेला गुरुग्राम के मिनी सचिवालय में लगाया जाएगा जहां कई प्राइवेट कंपनियां युवाओं को नौकरियां बाटेंगी ।

मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी प्रवक्ता बिजेन्द्र बादल ने बताया कि मण्डल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम द्वारा 24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नम्बर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में डेगानिया मेडिकल डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, क्वेस कॉर्प लिमिटेड और रोमाना हेल्थकेयर लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी । Jobs In Gurugram

रोजगार मेला 

दिनांक: 24 अप्रैल 2026

समय: प्रातः 9.00 बजे

स्थान: कमरा नंबर 513-514, पांचवीं मंजिल, लघु सचिवालय, गुरुग्राम

आयोजक: मण्डल रोजगार कार्यालय, गुरुग्राम

योग्यता: 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पास बेरोजगार प्रार्थियों के लिए।

हरियाणा के गुरुग्राम में खुला नौकरियों का पिटारा ! कल इस जगह बंटेगी नौकरियां   

नोट : जिन प्रार्थियो का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है वह भी रोजगार विभाग के पोर्टल https://hrex.gov.in पर पंजीकरण करने उपरांत भाग ले सकते है। पंजीकरण कार्य रोज़गार कार्यालय में भी किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा साथ लेकर आएं। Jobs In Gurugram

मिली जानकारी के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल HREX.GOV.IN पर पंजीकरण करने के उपरांत मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है।