India Post GDS: 10वीं पास के लिए 28,740 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सीधी नौकरी
India Post GDS: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। 10वीं पास युवाओं के लिए भारतीय डाक विभाग में शानदार नौकरी करने का अवसर आया है।
India Post ने देश भर में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती का ऐलान हुआ है। इस भर्ती के तहत कुल 28,740 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर ये भर्ती आई हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं होगा। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कक्षा 10 में प्राप्त अंकों की मेरिट पर आधारित होगी। यह भर्ती विशेष रूप से ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है।
पदों का विवरण
India Post इस भर्ती के माध्यम से कुल 28,740 पद भरेगा। ये पद देश के विभिन्न राज्यों और डाक मंडलों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार आवंटित किए गए हैं।
वेतनमान
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) के पद के लिए वेतनमान 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह तक होगा।
असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए सैलरी 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, आवेदक को उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रहा है।
आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC) के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं, SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
2. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले क्रेडेंशियल्स से लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
3. सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे कि फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं की मार्कशीट अपलोड करें।
4. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
