Haryna Police Bharti: हरियाणा 5500 पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंते करें अप्लाई
Haryna Police Bharti: हरियाणा के युवाओं के लिए काम की खबर है। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आज आखिरी तारीख है। अब तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों ने फार्म कंप्लीट कर लिया है। पुलिस भर्ती अभ्य्रथियों के पास आज रात यानी 31 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे का समय है।
हरियाणा सरकार ने हाल ही में पुलिस कांस्टेबल भर्ती निकाली है। HSSC ने 5 हजार 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5 हजार 61 पदों पर भर्ती हुई थी।
PST-GST की तैयारियों में जुटे युवा
हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा है कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लेकर पूरे प्रदेश में युवाओं में जबरदस्त उत्साह और जोश है। स्वयं मैंने यह देखा है कि हमारे युवा साथी पूरे मनोयोग, मेहनत और निष्ठा के साथ पीएमटी एवं पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए है। सुबह हो या शाम, गांव-गांव में बच्चे मैदानों में दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।
यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि हरियाणा का युवा अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। युवाओं का यह समर्पण और लगन निश्चित रूप से प्रशंसनीय है और आने वाले समय में सफलता का आधार बनेगा।

