Haryana News: हरियाणा Medical ऑफिसर परीक्षा में बाली-मंगलसूत्र पर बैन, सरकार दे चुकी पहनने के आदेश

 
haryana news
 

Haryana Medical Officer: हरियाणा मेडिकल ऑफिसर (ग्रुप-A) के 450 पदों पर परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। पंडित भगवत दयाल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस, रोहतक की तरफ से शेड्यूल में परीक्षार्थियों के लिए बाली और मंगलसूत्र सहित सभी तरह के गहने बैन कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी डॉक्टरों के लिए गाइडलाइन को लेकर विवाद शुरु हो गया है। कुछ अभ्यर्थियों ने इसको लेकर ऑब्जेक्शन भी उठाया है। बता दें कि 20 जनवरी को ही हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर विवाहित महिलाओं के लिए मंगलसूत्र पहनने और सिख अभ्यर्थियों के लिए कृपाण लाने की छूट दे दी थी।

प्रदेश भर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती कर रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने का दायित्व UHSR को सौंपा गया है।

Exam में क्या रहेगा बैन

हर तरह के गहने पर रोक
परीक्षा को लेकर UHSR की तरफ से सभी उम्मीदवारों को लेकर जो बैन किए गए सामान हैं उनकी लिस्ट जारी की है , जिसमें कहा गया है कि एग्जाम सेंटर पर अंगूठी, बाली, मंगलसूत्र,घड़ी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या किसी भी प्रकार के आभूषण न पहन कर आएं। परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को ये भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इसका सख्ती से पालन कराया जाए।

ढाई घंटे पहले एग्जाम सेंटर बुलाया

UHSR के एक अधिकारी ने बताया, रोहतक जिले के 47 एग्जाम सेंटरोंपर आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में कुल 12,555 उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। लिखित परीक्षा 15 फरवरी को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा से ढाई घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। यदि कोई उम्मीदवार 9 बजे के बाद पहुंचता है तो उसकी एंट्री नहीं होगी।