Haryana Jobs: हरियाणा में निकली 1672 पदों पर बड़ी भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन 

 
Haryana Jobs: हरियाणा में निकली 1672 पदों पर बड़ी भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन 
Haryana Jobs: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश में HPSC ने 1672 पदों को भरने के लिए फिर से एक नया विज्ञापन जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 1594 पद शेष हरियाणा काडर और 78 पद मेवात काडर के हैं। जो भी युवा इन पदों के लिए आवेदन करना चाहता है वो 16 फरवरी से 9 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। Haryana Jobs

साल 2019 में पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और फिर HPSC ने विज्ञापन संख्या (26/2023 व 36/2023) के अंतर्गत PGT कंप्यूटर साइंस के 1711 पद विज्ञापित किए थे। इनमें हरियाणा काडर के 1633 व मेवात काडर के 78 पद थे। Haryana Jobs

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में हरियाणा काडर के 1633 पदों में 898 पद सामान्य वर्ग, 327 SC, 163 BC-A, BC-B, 163 EWS और मेवात काडर के 78 पदों में से 43 सामान्य, 15 SC, 8 BC-A, 4 BC-B व 8 पद EWS के लिए आरक्षित किए गए। विगत 15 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। Haryana Jobs

मिली जानकारी के अनुसार,  परीक्षा में शामिल हुए सुमित, नीलम, अंकिता शर्मा, स्नेह यादव और विवेक सहित अन्य युवाओं का आरोप है कि मुख्य परीक्षा में न्यूनतम 35 फीसद अंकों की अनिवार्यता के नियम के कारण इन पदों को नहीं भरा जा पा रहा। केवल 39 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए हैं जो 1711 पद के मुकाबले 2.45 फीसद है। Haryana Jobs

जानकारी के मुताबिक, ऐसे में करीब 98 फीसद पद खाली रह गए। उन्होंने आयोग द्वारा फिर से भर्ती निकालने का स्वागत करते हुए कहा कि इस बार भर्ती को तेजी से सिरे चढ़ाया जाना चाहिए। मुख्य परीक्षा में 35 फीसद अंकों के क्राइट एरिया को खत्म किया जाए।