हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला 

 
 हरियाणा के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला 

हरियाणा में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जो युवा बेरोजगार है और नौकरी की तलाश कर रहे है उनके लिए रोजगार मेला लगने वाला है। 

रेवाड़ी जिले में कल यानि 10 अगस्त को रोजगार मेला लग रहा है। ये रोजगार मेला रेवाड़ी के राजकीय आईटीआई, बेरली कलां में आयोजित होगा। जो भी युवा नौकरी की तलाश कर रहे है, वह इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते है।

इस बार रोजगार मेले में 20 से ज्यादा कंपनियां शामिल होने वाली है। जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। रोजगार मेले से जुड़ी पुरी जानकारी यहां दी गई है।

रोजगार मेले से जुड़ी जानकारी
ये रोजगार मेला 10 अगस्त 2026 को रेवाड़ी के राजकीय आईटीआई, बेरली कलां में आयोजित होगा। इच्छुक युवा सुबह 10:00 बजे तक यहां जा सकते है। इस मेले में 20 से ज्यादा प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेने वाली है और 1000 से ज्यादा रिक्तियां है। 18 से 30 साल के युवा इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते है। पद एवं योग्यता के अनुसार वेतन दिया जाएगा। 

स्थान: राजकीय ITI बेरली कलां, रेवाड़ी
समय:  10 अगस्त 2026 सुबह 10:00 बजे
योग्यता: 10वीं,12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा,बीए, बीएससी आदि
आयु सीमा: 18 से 30 साल 
रोजगार मेले में जाने से पहले अपने सारें डॉक्यूमेंट रख लें। उम्मीदवार अपने साथ अपना RESUME, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र ले जाएं।