Teacher बनने का सुनहरा मौका, 600 पदों पर निकली भर्ती; आवेदन शुरू

 
A Golden Opportunity to Become a Teacher
JBT Teacher : सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 16 मार्च 2026 से आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तय की गई है। 

योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:

  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं) के साथ D.El.Ed / JBT
  • B.El.Ed
  • B.Ed / M.Ed / डिप्लोमा इन एजुकेशन

उम्र सीमा 

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 45 वर्ष
  • (1 जनवरी 2026 के अनुसार)
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में चयन पाने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) या लिखित परीक्षा पास करनी होगी।

  • कुल प्रश्न: 120
  • कुल अंक: 120
  • समय: 1.5 घंटे
  • प्रश्न प्रकार: बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कटऑफ अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही फाइनल मेरिट में जगह मिलेगी।


ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर Apply/Login पर क्लिक करें
  • अब“Applicant” विकल्प चुनकर रजिस्ट्रेशन करें
  • जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें