DAV Recruitment: हरियाणा के डीएवी स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें आवेदन की आखिरी तारीख

 
DAV School Recruitment 2026: हरियाणा के डीएवी स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

 

 

DAV School Recruitment 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूलों में विभिन्न शैक्षणिक (Teaching) और गैर-शैक्षणिक (Non-teaching/Ministerial) पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते है। भर्ती की प्रक्रिया और अन्य जानकारी यहां नीचे दी गई है।

डीएवी कॉलेज प्रबंधकीय समिति (DAVCMC), नई दिल्ली द्वारा संचालित हरियाणा के विभिन्न जोन के स्कूलों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। योग्य उम्मीदवार डीएवी भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती

  टीचिंग पद
   नर्सरी / प्री-प्राइमरी टीचर: केवल महिला उम्मीदवारों के लिए।
   काउंसलर / वेलनेस टीचर
   PRT (प्राइमरी टीचर): अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट/पेंटिंग, लाइब्रेरियन (ग्रेड II), शारीरिक शिक्षा और पंजाबी।
   TGT (ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर): अंग्रेजी, संस्कृत, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, पंजाबी, संगीत, नृत्य, पेंटिंग/आर्ट, लाइब्रेरियन (ग्रेड I), शारीरिक शिक्षा।
   PGT (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर): अंग्रेजी, गणित, हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य (कॉमर्स), कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान (होम साइंस), समाजशास्त्र और शारीरिक शिक्षा।

 नॉन-टीचिंग / मिनिस्टेरियल पद
   एलडीसी (अकाउंट्स), एलडीसी (एडमिन), यूडीसी, असिस्टेंट, रिसेप्शनिस्ट, लाइब्रेरी असिस्टेंट।
   लैब असिस्टेंट (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर) और नर्स।

पात्रता (Eligibility)
 सभी पदों के लिए योग्यता DAVCMC, संबंधित राज्य सरकार और CBSE के नियमों के अनुसार होगी।
 आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता की जांच आधिकारिक वेबसाइट पर अवश्य कर लें।

 

8 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 

इस भर्ती के लिए आवेदन 16 सितंबर 2026 से शुरू हो गए है।  ऑनलाइन फॉर्म सबमिशन की आखिरी तारीख 08 अक्टूबर 2026 रात 08:00 बजे तक है। वहीं दस्तावेज सत्यापन (Verification) तिथि 25 सितंबर 2026 से 16 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके अलावा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (DAV-CBT) दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया
 योग्य उम्मीदवारों के लिए दिसंबर 2026 में DAV-CBT (Computer Based Test) आयोजित होगा।
 परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को प्रोविजनल एलिजिबिलिटी कार्ड (P.E.C.) जारी किया जाएगा।
 P.E.C. धारक अभ्यर्थी संबंधित स्कूलों द्वारा आयोजित डेमो और इंटरव्यू (अंतिम चरण) में भाग ले सकेंगे।


ऐसे करें आवेदन 
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर केवल एक पद के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरें और 08 अक्टूबर 2026 तक 'Form Ready for Verification' सबमिट करें।

भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट लें और अपने मूल दस्तावेजों (Original Testimonials) के साथ 25 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच नजदीकी DAV स्कूल में जाकर सत्यापन करवाएं। स्कूल से अप्रूवल मिलने के 7 दिनों के भीतर पोर्टल पर लॉगिन करके सीबीटी (CBT) परीक्षा शुल्क जमा करें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in पर विजिट कर सकते है।