SSB कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पदों पर निकली बड़ी भर्ती, रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, जल्दी भरें फार्म
जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 827 उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
कौन भर सकता हैं आवेदन
न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 23, 25 और 27 वर्ष निर्धारित की गई है। SSB Constable Recruitment
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं या बारहवीं और उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। SC एवं ST उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, OBC उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट मिलगी।
इसी के साथ जो दिव्यांग उम्मीदवार होंगे उन्हे पूरे दस वर्ष की छूट दी जाएगी।
वेतन
21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह
फीस
अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा, SC, ST और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट भी दी जाएगी। SSB Constable Recruitment
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट जाए।
अब होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी 'SSB Constable Tradesman Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें। SSB Constable Recruitment
लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें।
अंत में फॉर्म भरने के बाद सबमिट करके इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
