Assistant Professor Result: हरियाणा कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर Zoology भर्ती रिजल्ट जारी, 84 कैंडिडेट में से 70 युवतियों का चयन

 
assistant professor bharti result
Assistant Professor Result: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा की गई कॉलेज कैडर Assistant Professor Zoology भर्ती में युवतियों ने बाजी मारी है। भर्ती में चयनिय हुए 84 कैंडिडेंट्स में 70 युवतियां शामिल हैं। सिर्फ 14 युवकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका मिला है। 

HPSC  द्वारा जारी किए गए प्रोविजनल रिजल्ट के बाद हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने सेलेक्ट किए गए कैंडिडेट को College अलॉट किए हैं। हालांकि इस भर्ती पर अभी भी 12 केस पेंडिंग है। इसके चलते भर्ती रिजल्टऔर ज्वाइनिंग को टेम्परेरी कहा जा रहा है। विभाग द्वारा इसे फाइनल तब माना जाएगा जब कोर्ट भर्ती से संबंधित सभी केसों का निपटारा करेगा।  विभाग ने सभी कैंडिडेट को निर्देश दिए हैं कि वे अपना चरित्र सत्यापन करवा कर अपने कॉलेज के जरिए विभाग को भिजवाएं।

1

2

1

3