Central University में असिस्टेंट प्रोफेसर की निकली भर्ती, जानें योग्यता समेत पूरी डिटेल्स 

 
Recruitment of Assistant Professor in Central University
केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान ने (CURAJ) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर रोलिंग भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8 पद भरे जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को भरे हुए फॉर्म की हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित पते पर भेजनी होगी। तय समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

जानें योग्यता

प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के कम से कम 10 शोध पत्र प्रतिष्ठित और मान्यता प्राप्त जर्नल्स में प्रकाशित होने चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान में न्यूनतम 10 वर्ष का शिक्षण या शोध अनुभव जरूरी है। सभी योग्यताएं University Grants Commission (UGC) के निर्धारित मानकों के अनुसार होनी चाहिए।

पदों के लिए पात्रता

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार को NET परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों के पास Ph.D. डिग्री है, उन्हें UGC नियमों के तहत NET से छूट मिल सकती है।


वेतनमान

प्रोफेसर: पे लेवल 14 के तहत ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रतिमाह
असिस्टेंट प्रोफेसर: पे लेवल 10 के अनुसार ₹57,700 से ₹1,81,400 प्रतिमाह
चयन प्रक्रिया में प्रजेंटेशन/सेमिनार और इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित, EWS और OBC वर्ग: ₹1500
SC, ST और PwBD वर्ग: ₹750
शुल्क का भुगतान निर्धारित ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।


ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट www.curaj.ac.in पर जाएं।
अब Recruitment/Jobs सेक्शन पर क्लिक करें।
संबंधित विज्ञापन खोलें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।