अप्रेंटिसशिप के लिए 18 सितंबर तक करें आवेदन, लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन, कोपा-9 व स्टेनो हिंदी-अंग्रेजी पदों पर होगी भर्ती
भिवानी,16 सितंबर। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम भिवानी के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 सितंबर से 18 सितंबर शाम 5 बजे तक अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन-45, कोपा-9 तथा स्टेनो अंग्रेजी एवं हिंदी पदों के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ फोटो, 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा डोमिसाइल प्रमाण पत्र, बैंक कॉपी सहित अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवानी होगी। ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए जाने अथवा आवेदन में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवेदन बिना नोटिस रद्द किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी दो या दो से अधिक पदों के लिए आवेदन करते हैं, उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य होगा। साथ ही, यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले किसी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, तो उसका किसी अन्य पद के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
