Anganwadi वर्कर पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

 
Recruitment for Anganwadi Worker posts
Anganwadi Jobs : उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी  भर्ती  2026 के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो महिलाएं लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं, वे इस मौके का लाभ उठा सकती हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे सीधे आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।

जिले के अनुसार भर्ती और अलग-अलग लास्ट डेट

इस भर्ती के तहत अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि प्रत्येक जिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले की अंतिम तिथि जरूर चेक करें और समय रहते आवेदन कर दें।

शैक्षणिक योग्यता 

आंगनवाड़ी वर्कर पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र हैं। अभ्यर्थी को उसी जिले का निवासी होना आवश्यक है, जहां से वह आवेदन कर रही हैं, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।अधिकतम योग्यता परास्नातक निर्धारित की गई है।


न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रखी गई है। किसी भी श्रेणी की अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

जानें कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • अब “New Anganwadi Recruitment Registration” लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।