Anganwadi Recruitment 2026: आंगनबाड़ी के 6110 पदों पर निकली भर्ती, जल्दी इस तारीख तक करें आवेदन

 
Recruitment for 6110 Anganwadi posts
Anganwadi Recruitment 2026: सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने पंजाब आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 6110 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाकर 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानें आयु सीमा व शैक्षणिक योग्यता

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए। 
वहीं सहायिका के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। 
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

जानें कैसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Punjab Anganwadi Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि वे 11 मार्च 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।