हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए जरुरी सूचना, ये रेल सेवाएं बाधित और बदलाव की गई

मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाओं के परिवर्तित मार्ग व ठहराव स्टेशनों में संशोधन बीकानेर मण्डल पर रेवाडी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा ...

Published

मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाओं के परिवर्तित मार्ग व ठहराव स्टेशनों में संशोधन
बीकानेर मण्डल पर रेवाडी-हिसार रेलखंड के मनहेरू एवं भिवानी जं. स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1 गाडी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हिसार-भिवानी बाईपास-रोहतक-शकूरबस्ती-दिल्ली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी व रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2 गाडी संख्या 14030, मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 22.04.25 से 07.05.25 तक (16 ट्रिप) मेरठ कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-शकूरबस्ती-रोहतक-भिवानी बाईपास-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रोहतक व भिवानी सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
नोट- संशोधन बोल्ड अक्षरों में दर्शाया गया है।
दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तन में भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार
रेलवे द्वारा दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एवं नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस रेलसेवा का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार:-
1 गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14732, बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा जो बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
2 गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 54424, हिसार- नई दिल्ली रेलसेवा जो हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
नोटः- पूर्व में उपरोक्त रेलसेवाओं का ठहराव तीन माह के लिए दिया गया था, परन्तु अब यह ठहराव आगामी आदेशों तक बढाया जा रहा है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment