IAS Success Story: चार बार हुए असफल, फिर भी नहीं मानी हार, पांचवीं बार में यूपीएससी एग्जाम क्रैक बने IAS अफसर 
 
ias success story
IAS Success Story: देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाने वाली UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा (Civil Services Exam) हर साल लाखों छात्रों के सपनों की कसौटी बनती है। लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है, जो निरंतर कोशिश करते हैं और हार मानने से इनकार करते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS आदित्य विक्रम अग्रवाल की, जिन्होंने पक्की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू की और चार असफलताओं के बाद पांचवें प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की।

पक्की नौकरी छोड़ UPSC की राह चुनी

हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल का सफर संघर्ष और समर्पण से भरा रहा है। उन्होंने NIT प्रयागराज (इलाहाबाद) से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के बाद उन्होंने टाटा मोटर्स में इंजीनियर के रूप में नौकरी शुरू की। वहां उनकी सैलरी भी शानदार थी, लेकिन उनका सपना सिर्फ एक IAS अधिकारी बनना था।

इसलिए उन्होंने अपने सपने के लिए स्थायी नौकरी छोड़ दी और सिविल सर्विसेज की तैयारी में जुट गए।

चार बार की असफलता के बाद भी नहीं मानी हार

आदित्य ने पहली बार UPSC परीक्षा 2017 में दी थी। लेकिन लगातार चार बार असफलता मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने हर बार अपनी गलतियों का विश्लेषण किया और अगली बार बेहतर करने की ठानी।

उनकी यह निरंतरता ही उन्हें पांचवीं कोशिश में UPSC टॉपर बना गई।

पांचवें प्रयास में बना सपना हकीकत

साल 2022 में, पांचवीं कोशिश में आदित्य ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल कर अपने सपने को साकार किया। उन्होंने UPSC मेन्स परीक्षा में 854 अंक और इंटरव्यू में 173 अंक हासिल किए। कुल स्कोर 1027 रहा।

उनकी यह सफलता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं के बावजूद अपने सपनों से समझौता नहीं करते।