Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने 10 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में 29 अप्रैल तक गर्मी अपना असर दिखाएगी और जिसके चलते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस ...

Published

Haryana Weather Update Yellow alert of heatwave issued in 10 districts of Haryana, know when there will be heavy rain

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने 10 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि प्रदेश में 29 अप्रैल तक गर्मी अपना असर दिखाएगी और जिसके चलते तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, 30 के बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के  कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल के दौरान खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान 25 और 26 अप्रैल को उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है।  जिसके चलते  दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

हालांकि, 27 अप्रैल को हवा में बदलाव से आंशिक बादल छाए रहेंगे और 28 व 29 अप्रैल को फिर से पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम गर्म हो जाएगा। वहीं तापमान में बढ़ोतरी की संभावना की संभावना है। परंतु 30 अप्रैल के बाद पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 

हरियाणा के आज इन 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट 

1- भिवानी 2-चरखी दादरी 3-फतेहाबाद 4- हिसार 5- महेंद्रगढ़ 6-नूंह 7-मेवात 8-पलवल 9-रेवाड़ी 10-सिरसा।

हरियाणा में कल इन जिलों में रहेगा हीटवेव का अलर्ट 

-भिवानी

-चरखी दादरी

-फरीदाबाद

-फतेहाबाद

-गुरूग्राम

-हिसार

-झज्जर

-जींद

-पानीपत

-सोनीपत

-रोहतक

-महेंद्रगढ़

-नूंह

-पलवल

-रेवाड़ी

-रोहतक

-सिरसा

27 अप्रैल को इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

-भिवानी

-चरखी दादरी

-फरीदाबाद

-फतेहाबाद

-गुरूग्राम

-हिसार

-झज्जर

-जींद

-पानीपत

-सोनीपत

-रोहतक

-महेंद्रगढ़

-नूंह

-मेवात

-पलवल

-रेवाडी

-रोहतक

-सिरसा।

28 अप्रैल को इन जिलो में रहेगा हीटवेव का अलर्ट

भिवानी, चरखी दादरी, फ़रीदाबाद, फ़तेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है। गुरूग्राम, हिसार, झज्जर, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवारी, रोहतक,सिरसा में भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment