Haryana Weather Update: हरियाणा में हीटवेव के साथ बारिश का अलर्ट भी जारी, 23 मई से शुरू होगी झमाझम बारिश
May 20, 2025, 17:20 IST
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 20,21, 23, 24,25,26 मई को बारिश होने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं 22 मई को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। IMD चंडीगढ़ का कहना है कि 20 और 21 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलेंगी। इसके साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। वहीं 23 मई से 26 मई तक लगातार बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। 20 मई को राजधानी समेत इन जिलों में बारिश की होने की संभावना मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में भी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी/बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में लू चलेगी। इसके साथ ही भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके अलावा हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर रात में गर्म हवाएं चल सकती है। 21 मई को इन जिलों में बारिश होने की संभावना 21 मई को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, करनाल जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी/बिजली गिरने की संभावना है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल जिले। अलग-अलग स्थानों पर लू और गर्म रात होने की संभावना है। वहीं सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल और महेंद्रगढ़ जिले में भी लू चलने की संभावना है। 22 मई को हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने 22 मई को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर लू चलेगी और रातें गर्म होगी। इसके साथ ही झज्जर, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल और महेंद्रगढ़ जिले में भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। 23 मई को राजधानी समेत इन जिलों में बारिश होने की संभावना 23 मई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। 24 मई को इन जिलों में बारिश होने की संभावना 24 मई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है। 25 और 26 को भी बारिश का अलर्ट जारी वहीं मौसम विभाग ने 25 और 26 मई को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।
