Haryana Weather Alert : हरियाणा वालों के लिए Good News, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 1000 गांवों की बदल जाएगी सूरत, लिस्ट हुई तैयार Naya Haryana News : प्रदूषण की मार झेल रहा उत्तर भारत के  लिए अच्छी ख़बर है। दिवाली से पहले हरियाणा समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है।  जहरीली हवा ...

Naya Haryana News : प्रदूषण की मार झेल रहा उत्तर भारत के  लिए अच्छी ख़बर है। दिवाली से पहले हरियाणा समेत उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। 

जहरीली हवा से जूझ रहे हरियाणा के लोगों के लिए मौसम विभाग अच्छी खबर लेकर आया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 9 नवंबर की रात को मौसम में बदलाव की संभावना है। 

राज्य के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। 10 नवंबर को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं।

हिसार और फतेहाबाद में स्थिति गंभीर

आपको बता दें कि हरियाणा में AQI बेहद खराब है। हिसार और फतेहाबाद की हवा अभी साफ नहीं हुई है। इन दोनों जिलों में हवा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

प्रदेश के 13 जिले ऐसे हैं जहां की हवा सबसे खराब श्रेणी में है। कल रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के जिलों में स्मॉग कम हो गया है, जहां 2 दिन पहले स्मॉग के कारण 8 जिलों में हवा की स्थिति गंभीर श्रेणी में थी।

मंगलवार को हिसार में AQI 403 और फतेहाबाद में 421 पर पहुंच गया। मंगलवार को हिसार में धूप तो निकली, लेकिन धुंध ज्यादा कम नहीं हुई। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, धुंध के कारण आंखों में जलन होती रही।

राजस्थान में भी अगले 10 दिनों तक मौसम में बदलाव

हरियाणा से सटे उत्तर राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है। आने समय में यहां भी बारिश को दौर लौटने वाला है। यहां उत्तर भारत में कई शहरों में 9 नवंबर और 10 नवंबर को गरज के साथ बारिश हो सकती है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment