Haryana Weather Alert: हरियाणा में 2 दिन का बारिश का अलर्ट हुआ जारी, देखें IMD का ताजा़ अलर्ट

Haryana Weather Alert: हरियाणा में शीतलहर तेज हो गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते ...

Haryana Weather Alert: हरियाणा में शीतलहर तेज हो गई है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते वातावरण में नमी बढ़ने और कोहरा लौटने की संभावना है।

12 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम, 8-9 फरवरी को बारिश के आसार

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 फरवरी तक हरियाणा का मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 8 और 9 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंडी हवाओं का अनुमान

IMD के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे 8 से 12 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसका प्रभाव हरियाणा के मौसम पर भी पड़ेगा और ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है।

रात के तापमान में गिरावट, कोहरा लौटेगा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 12 फरवरी तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान हवाओं में समय-समय पर बदलाव होगा।

8 और 9 फरवरी को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। लेकिन 10 से 12 फरवरी के बीच उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हवाओं की गति बढ़ने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही, सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाने की भी संभावना है।

हरियाणा में बदलते मौसम के बीच लोगों को ठंड से बचाव करने और कोहरे के चलते यातायात में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment