Haryana Rain: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे

 
Haryana Rain: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे
Haryana Rain: हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया है। जिसके चलते हिसार, झज्जर, महम, रोहतक, हांसी हिसार, गुरुग्राम, भिवानी, रोहतक, फतेहाबाद,  भिवानी, फतेहाबाद, जींद, चरखीदादरी, झज्जर और सोनीपत में आंधी-तूफान के साथ बारिश होनी शुरू हो गई है। वहीं हिसार और बालसमंद क्षेत्र के गांव सीसवाला में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। जिसके बाद मौसम सुहावना हो गया है। इसके अलावा पानीपत, रेवाड़ी और फरीदाबाद में बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र,यमुनानगर, जींद और फतेहाबाद समेत कई जिलों में मौसम साफ है और धूप निकली हुई है। वहीं प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के बारिश शुरू हो गई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के 7 जिलों में बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत तक है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।