Haryana : हरियाणा में नर्सिंग अफसरों के पदों पर होगी भर्ती; HSSC को भेजा पत्र

Haryana : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग अफसरों की भारी किल्लत हैं। जिस वजह मरीजों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ता हैं। लेकिन अब जल्द ही इस परेशानी से राहत मिलेगी। बता दें कि प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों ...

Published

Haryana : हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग अफसरों की भारी किल्लत हैं। जिस वजह मरीजों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ता हैं। लेकिन अब जल्द ही इस परेशानी से राहत मिलेगी। बता दें कि प्रदेश में नर्सिंग अधिकारियों के 501 रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) को पत्र भेज दिया गया है।

इसके अलावा डॉक्टरों के खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। वहीं फोर्थ क्लास के कर्मचारियों के रिक्त पदों की भर्ती हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने मंगलवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि चिकित्सा अधिकारियों के 3969 पद स्वीकृत हैं जिनमे से 3192 पद भरे हुए हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 644 स्वीकृत पदों में से 425 पद भरे हुए हैं।

रिक्त पदों को भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यमुनानगर नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के 67 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 43 पद भरे हुए हैं।

561 नवनिुयुक्त चिकित्सा अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विगत आठ मार्च को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 561 नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। शीघ्र ही उनको नियुक्ति स्टेशन दे दिए जाएंगे।

डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य सरकार तेजी से काम कर रही है। पिछले साल फरवरी में भी 1365 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment