Haryana News: हरियाणा में युवक के साथ भागी शादीशुदा बहन तो मौसी के बेटे घर में घुसकर किया ये कांड

 
Haryana News: हरियाणा में युवक के साथ भागी शादीशुदा बहन तो मौसी के बेटे घर में घुसकर किया ये कांड
Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां गांव भिरडाना में लव मैरिज से नाराज होकर एक युवक ने अपने दोस्तों संग मिलकर ताबतोड़ फायरिंग की। इस फायरिंग में लड़के पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान कैथल जिले के गांव रेहड़ा निवासी गुरमीत के रुप में हुई है और प्रेम विवाह करने वाली महिला की मौसी का बेटा है। गुरमीत ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर फायरिंग की थी। खबरों की मानें, तो शनिवार को दिन में लव मैरिज के विवाद को मंदिर में समाज के मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। मगर इस पंचायत में महिला को भगाकर शादी करने वाले संजय और उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा था। जिसके बाद शनिवार रात गुरमीत ने अपने दोस्तों संग जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने  कुछ देर बाद ही रात को ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया। क्या है पूरा मामला  दरअसल, गांव भिरडाना निवासी संजय ने डेढ़ महीने पहले ही एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले गया था और उसके बाद उसने लव मैरिज कर ली थी। इस लव मैरिज से नाराज होकर महिला के मौसी का बेटा शनिवार रात करीब 9 बजे संजय के घर में घुस गया और अपने दोस्तों संग मिलकर फायरिंग कर दी। जिससे संजय की मां कलावती और उसका भांजा राकेश घायल हो गए। दोनों घायलों का हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।