कालांवाली में 22 नवंबर को होगी यूथ मैराथन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिखाएंगे हरी झंडी
कालांवाली, 19 नवंबर।
नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश देने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से कालांवाली में 22 नवंबर को यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मैराथन में 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 21 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में दौड़ आयोजित की जाएगी। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, खेलों को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। तीनों दौड़ स्पर्धाओं के रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। धावकों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, मेडिकल सहायता और एंबुलेंस सहित अन्य सुविधाओं के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। मैराथन में 21 व 10 किलोमीटर के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि व मेडल दिए जाएंगे तथा प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी दी जाएगी।
धावकों की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए किए व्यापक प्रबंध
यूथ मैराथन के दौरान प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्धारित रूट पर आवश्यक स्थानों पर दिशा सूचक साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे, ताकि धावकों को अपने निर्धारित मार्ग की जानकारी मिलती रहे। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।
इसके अलावा पूरे रूट पर पेयजल, मेडिकल सहायता और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मैराथन का आयोजन सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ले सकते हैं भाग
कालांवाली यूथ मैराथन में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी वेबसाइट https://kalanwalihalfmarathon.com/ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। प्रतिभागी अपनी पसंद के अनुसार 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर अथवा 21 किलोमीटर की दौड़ श्रेणी में भाग ले सकेंगे। मैराथन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर उन्हें खेल एवं स्वस्थ गतिविधियों से जोडऩा है।
तीन श्रेणियों में होंगे मुकाबले, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
कालांवाली यूथ मैराथन में 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ के लिए ओवरऑल श्रेणियों के साथ-साथ अलग-अलग आयु वर्गों में भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 21 किलोमीटर की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 50 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 37,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इसी प्रकार 10 किलोमीटर की ओवरऑल श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
आयु वर्ग के अनुसार अंडर-18, 18 से 45 वर्ष, 45 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। इन सभी आयु वर्गों में 21 किलोमीटर दौड़ के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 7,500 और 5 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, 10 किलोमीटर दौड़ में आयु वर्ग के अनुसार प्रथम स्थान पर 7,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 5 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।