Haryana: हरियाणा में बेरहमी से युवक की हत्या, 6 लोगों ने घेरकर मारे चाकू

 
Haryana: हरियाणा में बेरहमी से युवक की हत्या, 6 लोगों ने घेरकर मारे चाकू
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में पुश्तैनी जमीनी विवाद के चलते युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, देर रात आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला किया। इसके बाद फरार हो गए। मृतक के भाई ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। खरखौदा थाने को शिकायत दी गई है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। FSL टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, सिसाना निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका छोटा भाई अशोक अविवाहित था। वह गांव के खेतों में भट्ठे के पास परचून की दुकान करता था।