Haryana Wether Update: हरियाणा में जानें अगले छह दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

 
Yellow alert issued for rain in Haryana

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 17 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 17, 18, 22 और 23 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 19,20 और 21 में केवल बारिश होने की संभावना जताई है। कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 

 

हरियाणा में आज इन जिलों में होगी बारिश

-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और
बाहरी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- बाकी सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-अंबाला, यमुनानगर, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

-इसके अलावा सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 
-वहीं महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है। 

 

हरियाणा में 18 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश
 
-चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, फतेहाबाद, जिंद, रोहतक, झज्जर जिले में बारिश होने की संभावना है।  
 
वहीं कुरुक्षेत्र, सोनीपत कैथल, करनाल, पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 

 

हरियाणा में 19 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश


-पंचकुला, यमुनानगर, सिरसा, हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में बारिश की संभावना है।

-चंडीगढ़, अंबाला, फतेहाबाद में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलााव जींद, रोहतक, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश की संभावना है।
 


हरियाणा में 20 जुलाई को यहां होगी बारिश


पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिल समेत कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

 

हरियाणा में 21 जुलाई को इन जिलों में होगी बारिश

-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

-चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।