Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग विभाग के मुताबिक प्रदेश में ठंड की दस्तक के साथ ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
विभाग के अनुसार आज 28 अक्टूबर के लिए दक्षिण हरियाणा के चार प्रमुख जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके साथ ही आंशिक पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा उत्तर-पश्चिमी से बदलकर उत्तर-पूर्वी होने तथा बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहेगा।
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर की रात से 31 अक्टूबर के बीच राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी, हल्की से मध्यम बारिश और मध्यम से तेज गति की हवा चलने की संभावना जताई है।
अगले 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी/हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में अलर्ट रहेगा।
30 अक्टूबर को भी प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी बेल्ट के 11 जिलों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा और येलो अलर्ट जारी रहेगा। इसमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं।
