Haryana Weather Update: हरियाणा में थोड़ी देर में बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

 
Yellow alert for rain issued in Haryana today

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश में किसी भी वक्त मौसम बदल सकता है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश होने की संभावना है। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं चंडीगढ़, पंचकूला, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


आईएमडी चंडीगढ़ का कहना है कि आज  पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।