Haryana Rain Alert: हरियाणा के 19 जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Haryana Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में 10, 13 और 14 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की मानें, तो आज पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलााव राजधानी चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।