हरियाणा के 13 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट, किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी

 
हरियाणा के 13 जिलों में आज लू का यलो अलर्ट, किसानों के लिए नई एडवाइजरी जारी
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, आइए जानते है आज मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है। हरियाणा में गर्मी ने अपना रुद्र रूप धारण के लिया है। हरियाणा में मौसम ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूर्य देव की तपिश के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में अब रातें भी पसीने छुड़ाने लगी हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 अप्रैल तक राज्य के कई जिलों में लू और वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 13 जिलों में लू का 'यलो अलर्ट' जारी किया गया, जबकि 8 शहरों में रातें भी गर्म यानी 'वार्म नाइट' रहने की चेतावनी दी गई है। विशेषकर दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में गर्मी का सितम अधिक देखा जा रहा है। Haryana Weather

प्रदेश में रात का तापमान काफी बेचैनी को बढ़ा रहा है। इसमें भिवानी, नूंह, नारनौल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और रोहतक शामिल हैं।

haryana weather , today weather , alert , mosam vibhag ,heat wave , high temp., weather alert , rainfall , rain alert , haryana weather , haryana mosam vibhag, Haryana weather, rain alert, hailstorm, strong winds, western disturbance, weather forecast, North India weather, 2026 weather update

किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

किसानों को सलाह दी गई है कि वे अगले 3-4 दिनों तक सरसों की कटाई और गहाई रोक दें। कटी हुई फसल को रस्सियों से बांधकर सुरक्षित रखें, ताकि तेज हवाओं से नुकसान न हो। Haryana Weather

कपास, मूंग, उड़द और सब्जियों (भिंडी, घीया, खीरा) की बुवाई को फिलहाल 3 दिनों के लिए टालने की सलाह दी गई है।

फलों के पेड़ों (अमरूद, नींबू, बेर) में नियमित सिंचाई करें। हालांकि, अगले 3 दिनों तक किसी भी प्रकार के कीटनाशक छिड़काव से बचने को कहा गया है। Haryana Weather

पशुओं को दिन के समय छायादार और हवादार शेड में रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिलाएं, ताकि वे हीट स्ट्रेस से बच सकें।

हरियाणा में दिन का पारा तेजी से चढ़ा है। औसतन अधिकतम तापमान में 1.1°C की वृद्धि देखी गई है, जो सामान्य से 2.3°C अधिक है। Haryana Weather

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। भीषण गर्मी के कारण दिन के समय लू के थपेड़े चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इस वृद्धि के कारण 'वार्म नाइट' की स्थिति पैदा हो रही है, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है।