करनाल के तरावड़ी में महिला विद्यालय का जल्द पूरा होगा काम, लापरवाही बरतने वालों पर होगा एक्शन

 
करनाल के तरावड़ी में महिला विद्यालय का जल्द पूरा होगा काम, लापरवाही बरतने वालों पर होगा एक्शन

 

चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि जिला करनाल के तरावडी स्थित गुरु तेग बहादुर महिला महाविद्यालय का निर्माण कार्य की तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2015 में घोषणा की थीजिसके अनुसार वर्ष 2018 में इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था। निर्माण एजेंसी (लोक निर्माण विभागभवन एवं सड़केंहरियाणा) से प्राप्त नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार महाविद्यालय का 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्तमुकदमेबाजी संबंधी मामलों के कारण परियोजना का कार्य रुक गया था तथा निर्माण एजेंसी द्वारा 5 जुलाई 2023 को कार्य समाप्त कर दिया गया था।

 

 विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 3 अगस्त 2026 को 22371.35 लाख रुपये की पुनः संशोधित प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही जारी की जा चुकी है। दो महीने में काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो अधिकारी काम में लापरवाही करते हुए पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।