Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में 25 सितंबर से हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, केवल इन महिलाओं के पास आएगा SMS, तुरंत तैयार करवा लें ये डॉक्यूमेंट्स

Haryana Lado Laxmi Yojana: हरियाणा में महिलाएं 21,00 रुपये हर महीने खाते में आने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। आज सैनी सरकार ने उस तारीख का ऐलान कर दिया है। जिस तारीख से पात्र महिलाओं के खाते में 2100 रुपये आना शुरू हो जाएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मीटिंग के बाद ऐलान किया है कि 25 सितंबर से महिलाओं के खातों में हर महीने 2100 रुपए भेजे जाएंगे।
दरअसल, सैनी सरकार ने इस योजना को लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया है। इसके लिए सरकार हाल ही में पेश किए बजट में 5 हजार करोड़ के फंड भी पहले ही मंजूर कर लिया गया था। सरकार का दावा है कि पहले चरण में करीब 20 लाख महिलाओं को इस लाड़ो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा। खास बात यह है कि पहले से पेंशन पा रही महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। हालांकि, गंभीर बीमारियों से पीड़ित महिलाओं को इसका अतिरिक्त प्रदेश लाभ सरकार की ओर से दिया जाएगा।
महिलाओं के फोन पर आएगा SMS
खबरों को मानें, तो पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से SMS भेजा जाएगा और इस योजना के लिए आवेदन करने को कहा जाएगा। इसके लिए एक मोबाइल एप भी लॉन्च की जाएगी। सैनी सरकार ने कहा है कि छह से सात दिनों में इसके लिए गजट नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
इन महिलाओं को मिलेगा लाभ
खबरों की मानें, तो यह योजना विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) और निम्न-आय वर्ग की महिलाओं के लिए है। इस योजना का लाभ उन महिलाओं को ही मिल सकेगा। जिनकी पारिवारिक सालाना आय एक लाख रुपये से कम है। पात्र महिलाओं को 2100 रुपये महीना दिए जाएंगे।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
-हरियाणा में रजिस्टर्ड परिवार पहचान पत्र
-आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
-बैंक खाते की पासबुक
-आय प्रमाण पत्र-1 लाख रुपये से कम का आय का प्रमाण।
-निवास प्रमाण पत्र
-विवाह प्रमाण पत्र (विवाहित महिलाओं के लिए)
-पासपोर्ट साइज फोटो
-मोबाइल नंबर- ये आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।