Haryana Crime News: हरियाणा के होटल में महिला से गैंगरेप, रातभर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

 
Haryana Crime News: हरियाणा के होटल में महिला से गैंगरेप, रातभर बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो युवकों ने एक महिला के साथ दो बार गैंगरेप किया। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके शेक में नशीला पदार्थ मिला दिया था और इसके बाद उसके साथ रेप किया। महिला का ये भी आरोप है कि आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो ले लिए और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने महिला को बुलाया था

जानकारी के मुताबिक, यह मामला थाना गांधी नगर का है। वर्कशाप रोड की एक कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसका उसके पति से 2024 में तलाक हो गया था। उसकी एक छोटी बेटी भी है। महिला को विदेश जाना था। इसलिए पड़ोस में ही रहने वाले गुरचरण उर्फ गगन से उसने बात की। आरोपी गुचरण लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। महिला का कहना है कि गुरचरण उर्फ गगन ने उससे कहा कि विदेश भेजने के लिए 19 से 20 लाख रुपये का खर्चा आएगा। आरोप है कि 10 जून को गुरुचरण और उसके दोस्त जगप्रीत उर्फ जग्गी ने उससे कहा कि यूके के वीजा के संबंध में फिंगर प्रिंट लेने है। इसलिए वह दोनों उसे सेक्टर-18 की मार्केट में ले गए और यहां पर उसे शेक में नशीला पदार्थ पिला दिया और उसे होटल में जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। जब महिला को होश आया तो उसे इस बात की जानकारी हुई

होटल में बुलाकर फिर किया गैंगरेप

इसके बाद आरोपियों ने शहर के एक होटल में बुलाकर फिर से महिला के साथ गैंगरेप किया और उसे रात भर बंधक बनाकर रखा गया। महिला ने शुक्रवार तड़के डायल-112 पर सूचना दे दी।  पुलिस ने उसे होटल के कमरे से बाहर निकाला। हालांकि, इससे पहले आरोपी मौके से फरारर हो गए। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों में एक खुद को डीएसपी का बेटा बता रहा था।

वीजा प्रक्रिया के नाम पर महिला से लिए थे एक लाख रुपए

खबरों की मानें, तो आरोपी गगन ने वीजा प्रक्रिया ने नाम पर महिला से पहले 70 हजार रुपए लिए। इसके बाद 4 जून को फिंगर प्रिंट कराने के नाम पर 30 हजार रुपए लिए थे।