हरियाणा में महिला बिजलीकर्मी को अश्लील इशारे: पीड़िता बोलीं- ट्रांसफर की दे रहा धमकी, मामला दर्ज

 
हरियाणा में महिला बिजलीकर्मी को अश्लील इशारे: पीड़िता बोलीं- ट्रांसफर की दे रहा धमकी, मामला दर्ज
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फतेहाबाद जिले में स्थित बिजली निगम के एक ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर पर कार्यरत कर्मचारी पर उसी ऑफिस की महिला कर्मचारी ने अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। 

जानकारी के मुताबिक, इसकी शिकायत महिला कर्मचारी ने पुलिस को दी है। शिकायत में आरोप है कि पिछले ढाई महीनों से ऑपरेटर उसे तंग कर रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मामले की शिकायत मिलते ही सिटी थाना पुलिस ने आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला हेड कॉन्स्टेबल को सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि शिकायत देने के बाद आरोपी फरार है।

महिला कर्मचारी के क्या आरोप...

जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारी का आरोप है कि डाटा एंट्री ऑपरेटर उसी के कार्यालय में काम करता है। आरोपी ऑपरेटर ने 30 जनवरी को भी उसके साथ गलत शब्दों का प्रयोग किया था। आंखों से इशारे भी किए।

महिलाकर्मी के अनुसार, उस समय उसने अपनी गलती की माफी मांगते हुए कहा था कि दोबारा ऐसा कभी नहीं करूंगा। इसके बाद उसने मामले की कोई पुलिस शिकायत नहीं थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि, आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और अपनी आंखों से अश्लील हरकतें करने लगा। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला कर्मचारी ने कहा कि वह डाटा एंट्री ऑपरेटर की इन हरकतों के कारण मानसिक रूप से परेशान हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कर्मचारी का आरोप है कि, आरोपी उसे धमकियां भी देता है। कहता है कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो मैं तुम्हारा ट्रांसफर कहीं दूसरी जगह करवा दूंगा। Haryana News

FIR दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत के आधार पर आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। मामले की आगामी जांच कर रहे हैं।