Haryana News: हरियाणा में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ कार में पकड़ा, युवक बोला- मैंने तो सिर्फ लिफ्ट दी थी

 
Haryana News: हरियाणा के पानीपत में एक युवक को उसकी पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड (man caught with his girlfriend) के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक अपनी दोस्त के साथ हरिद्वार से लौट रहा थे। जैसे ही उसकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची, तो उसकी पत्नी मौके पर पहुंच गई और उसने जमकर हंगामा किया और कार के शीशे भी तोड़ दिए। वहीं विवाद बढ़ता देख गर्लफ्रेंड कार से उतर कर मौके से फरार हो गई। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें युवती कार से उतरकर भागती हुई नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पानीपत तहसील कैंप का रहने वाला सोनू सहगल एक जागरण पार्टी का मैनेजर है। 5 जून को वह दोस्तों के साथ हरिद्वार से वापस पानीपत लौट रहा था। जैसे ही सोनू की कार पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंची तो उसकी पत्नी गीत और साला अपने कई साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी ने सोनू की कार रोक ली। सोनू की कार में ड्राइवर सीट के बगल में ही चश्मा लगाकर एक युवती बैठी हुई थी। जिसे देख सोनू की पत्नी गीत गुस्से में आ गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ये ही नहीं गीत ने शो मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। काफी देर तक यह हंगामा जारी रहा। पत्नी को देख कार से निकलकर फरार हुई युवती  पत्नी और साले के दोस्तों का हंगामा देखकर कार में सवार सभी लोग अंदर ही बैठे रहे और बाहर नहीं निकले। वहीं मौका देखकर सोनू की कार में बैठी युवती उतर गई और पैदल चलना शुरू कर दिया। वहीं जब हंगामा कर रहे लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने भी उसका पीछा करना शुरू कर दिया और लेकिन, युवती ने काफी तेजी से सड़क पार की और मौके से फरार हो गई। वहीं हंगामे के दौरान सोनू समेत अन्य लोग अंदर ही बैठे रहे। इसके बाद सोनू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। डायल 112 मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात पुलिस बताई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और  मामले को शांत कराया। दोस्तों के साथ गया था हरिद्वार खबरों की मानें, तो सोनू सहगल ने बताया कि वह सत्यम शिवम सुंदरम नाम से जागरण पार्टी में काम करता है। उसकी करीब 8 साल पहले गीत से शादी हुई थी। दोनों का 7 साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही उसका और उसकी पत्नी का पारिवारिक झगड़ा रहता है। इन्हीं झगड़ों से परेशान होकर वह 3 जून 2025 को अपने दोस्तों के साथ अपनी कार में सवार होकर हरिद्वार गया था। महिला ने मांगी थी लिफ्ट  वहीं सोनू सहगल ने बताया कि 5 जून को वापस लौटते वक्त शामली में उसे एक युवती मिली थी। जिसने उससे पानीपत तक के लिए लिफ्ट मांगी थी। इसके बाद दो दोस्त कार में पीछे वाली सीट पर बैठ गए थे और युवती उनकी बगल वाली सीट पर बैठी थी। जब वे पानीपत टोल प्लाजा पर पहुंचे, तो यहां पर अचानक से उसकी पत्नी गीत और ससुराल वाले आ गए और उन्होंने झगड़ा करना शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें- हिसार एयरपोर्ट से आज से शुरू होगी चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट, सीएम सैनी करेंगे उद्घाटन