हरियाणा के DGP ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का फोन नंबर क्यों किया ब्लॉक, जाने पूरा विवाद?

 
हरियाणा के DGP ने पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का फोन नंबर क्यों किया ब्लॉक, जाने पूरा विवाद?
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के हिसार में पुलिस से टकराव और JJP कार्यकर्ताओं की गिरफ्तार को लेकर घमासाम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और हिसार पुलिस की CIA टीम के बीच भी भिड़ंत देखने को मिली थी। 

सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला अपने निवास स्थान पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। PC में JJP नेता बृज शर्मा औऱ दिग्विजय सिंह चौटाला समेत कई नेता मौजूद रहे। दुष्यंत चौटाला ने कहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की है ओर 16 और 17 अप्रैल को गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी में घटना क्रम हुआ 6 साथियों को गिरफ्तार करने और इसके साथ CCTV के DVR पुलिस ने उठाए। उन्होंने कहा कि इसको लेकर पार्टी की तरफ से छात्रों और कानून व्यवस्था को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। उन्होंने कहा आज JJP की बैठक में हिसार घटनाक्रम को लेकर दो प्रस्ताव पारित किए है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि DGP ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया है। क्योंकि उन्होंने, DGP को कई बार फोन किए थे लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि SP और उसके गुंडे चेस के मोहरे है। इस मामले की भूमिका कहीं और रची गई। जिस गाड़ी से घटनाक्रम हुआ उसे ऑफ ड्यूटी और ऑन ड्यूटी बताया। SP का स्टेटमैंट चेंज हुआ। उन्होंने कहा कि आज 14 दिनों के बाद कुरुक्षेत्र में दिग्विजय चौटाला और अन्य पर एफआईआर दर्ज की गई है औऱ आरोप कुर्सी तोड़ने का है। Haryana News

हिसार में महापंचायत 

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि JJP हिसार घटनाक्रम औऱ उनके पार्टी पदाधिकारियों की गिरफ्तारी समेत तमाम विषयों पर कोर्ट में जाएंगे। इसके अलावा SC ST कमीशन, मानव अधिकार आयोग समेत हर जगह जाएंगे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि 27 अप्रैल को छात्रों के हक में महापंचायत हिसार में की जाएगी। छात्र हित में JJP की एक बडी महापंचायत’ होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली का सामाजिक विरोध करेंगे। आज कुरुक्षेत्र NIT में बहने खुदकुशी कर रही है उसका कारण भी प्रताड़ना है। Haryana News

DGP को फोन किए

जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत चौटाला ने कहा हिसार मामले में DGP को लगातार मैसेज और फोन किए है और अपना मोबाइल मीडिया कैमरों के सामने दिखाते हुए कहा DGP को लगातार कॉल और मैसेज किए है। DGP से जब मिलने औऱ बात करने लिए मैसेज भेजा तो उन्होंने मेरा नम्बर ब्लॉक कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे अच्छे तो कूपर साहब थे जो कम से कम फोन तो उठा लेते थे।